डॉ. अजय कुमार सिंह बोले—संस्कृति व सभ्यता से ही मजबूत होगा सामाजिक ताना-बाना
मऊ (फतेहपुर):
भारतीय आध्यात्मिक सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा ईशरु सेवा आश्रम स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का संकीर्तन किया। इसके पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन के बाद ब्राह्मणों का विधिवत पद प्रच्छालन कर उन्हें भूमि पर बैठाकर भोजन कराया गया। सहभोज में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत “अर्पण एवं समर्पण” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि समाज के ताने-बाने को मजबूत बनाए रखने के लिए धर्म और जाति से ऊपर उठकर प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को समझना और अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती विखंडन की स्थिति को समाप्त करने के लिए बुद्धिजीवियों को आगे आकर मार्गदर्शन करना होगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए ऐसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाए जो सर्वग्राह्य हों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करें।
इस अवसर पर अमृत पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वी.डी. सिंह, रणधीर सिंह, अवधेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, यशवंत सिंह, राजेश सिंह, घनश्याम यादव, सीमा सिंह, मधुलिका सिंह, सुनीता सिंह, स्तुति सिंह, आस्था सिंह, सुनील दुबे, सुरेश पासवान, हरेंद्र बहादुर सिंह, समिति अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, रमेश सिंह, रामानंद चौहान, काशी चौहान, मंदिर पुजारी बेचू चौहान, भानु प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुंदरकांड पाठ का गायन विजय नारायण सिंह उर्फ मंटू सिंह की टीम द्वारा किया गया। अंत में सभी आगंतुकों का स्वागत एवं धन्यवाद डॉ. अजय कुमार सिंह ने ज्ञापित किया। रिपोट - विजय कुमार 151170915
