इटियाथोक स्थित विसुही पुल नवनिर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी इटियाथोक/गोंडा इटियाथोक स्थित बिसुही पुल निर्माण की हरी झंडी मिलने की खुशी में जिला प्रतिनिधि सत्यव्रत छोटू ओझा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुंह मीठा कराकर सांसद विधायक सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं मीडिया बंधुओ को धन्यवाद दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर इटियाथोक में बिसुही नदी पर 16 करोड़ रुपये की लागत से तीन लेन का पुल बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।टेण्डर प्रक्रिया पूरा होकर शीघ्र निर्माण कार्य होगा। राष्ट्रीय राज्यमार्ग खंड अयोध्या के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल निर्माण होने से गोंडा के अलावा बलरामपुर जिले के करीब पांच लाख यात्रियों को मंडल मुख्यालय व राजधानी लखनऊ जाने में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि भाजपा सत्यव्रत छोटू ओझा , कृपा शंकर शुक्ला , दिलीप वर्मा , अजय राठौर , रघुनंदन पांडेय , रामनाथ मौर्या , ज्ञानेश्वर मिश्रा , विपिन पांडेय , भरत राम पांडेय उपस्थित रहे। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049
