EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस पर पथराव कराने के आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    31 Mar 2026 16:26 PM



 

गोरखपुर । गीडा इलाके में हनुमान चौहान की मौत के बाद भीड़ को उकसाने और पुलिस टीम पर पथराव कराने वाले आरोपी विशाल यादव की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी के उकसावे पर भीड़ ने पुलिस पर हमला किया, जिसमें महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा था। जवाहर चक निवासी हनुमान चौहान (40) चार अक्तूबर 2025 को दुर्गा पूजा के दौरान हुए विवाद में घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया, जहां 20 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई थी। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को खाट पर रखकर गोरखपुर-वाराणसी हाईवे तीन घंटे तक जाम कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर भीड़ ने सांसद रवि किशन को बुलाने की मांग करते हुए पुलिस टीम पर पथराव किया था। भीड़ के हमले में पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए और आसपास की दुकानों तथा पुलिस बूथ को भी नुकसान पहुंचा था। खजनी थाने की महिला आरक्षी मंजुला पांडेय समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष ने अतिरिक्त फोर्स भेजी थी। घटना के बाद चौकी इंचार्ज की तहरीर पर बांसगांव-बरौली निवासी अंगद, सोमनाथ, बुगनी देवी, अनिल और विशाल यादव समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अंगद, सोमनाथ और बुगनी देवी को हिरासत में लेकर जेल भेजा, जबकि विशाल यादव की तलाश जारी है। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना