EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भरथना नगर में खाटू श्याम जी का भव्य जागरण संपन्न
Link
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 65 67
    31 Mar 2026 12:37 PM



  • भरथना में खाटू श्याम जी का भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गूंजा भक्ति का माहौल
  • पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल सहित कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
  • श्री श्याम मित्र मंडल ने निभाई आयोजन में अहम भूमिका
  • पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न
  • नगर के समाजसेवियों और श्रद्धालुओं का रहा विशेष सहयोग

यूपी इटावा के कस्बा भरथना से एक भक्ति और आस्था से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जवाहर रोड स्थित ए.से.वी. ग्रैंड के सामने 30 मार्च की रात्रि को खाटू श्याम जी का भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले सहित दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भक्ति का अद्भुत माहौल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र भजन-कीर्तन और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से खाटू श्याम जी के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम मित्र मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के संरक्षक श्याम सुन्दर चौरसिया, अरविन्द चौरसिया और रामबेटी पोरवाल के मार्गदर्शन में आयोजन को भव्य रूप दिया गया। वहीं अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष अतुल पोरवाल, राजीव पोरवाल, अनुराग पोरवाल, महामंत्री अन्नू दीक्षित, मंत्री राहुल यादव, कोषाध्यक्ष सुनील शारदा सहित समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

नगर के प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों—निशांत पोरवाल (एडवोकेट), ब्रजेश पोरवाल (जिला मीडिया प्रभारी), रवि गुप्ता, पंकज सविता, रजत गुप्ता, दरविंदर सिंह, शिवम् गोस्वामी, रिशु वर्मा सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

भक्ति और समर्पण से ओत-प्रोत इस आयोजन ने भरथना में एक बार फिर धार्मिक एकता और श्रद्धा का संदेश दिया। देखे इटावा से शिवम् कुमार गोस्वामी की रिपोट 15 116 1313 

20260331122657599831745.mp4

2026033112272562714807.mp4

2026033112275305721867.mp4

20260331122818256626246.mp4

20260331122900979177346.mp4

20260331122930053280878.mp4



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना