EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र एवं स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम किया गया आयोजित
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 65 76
    31 Mar 2026 12:11 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी इटावा। जनपद इटावा में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों का लोकार्पण था आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र एवं स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के किसी चौमुखी विकास के अंतर्गत आज 33 आंगनबाड़ी केंद्रों का तथा 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया गया ताकि हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे स्वस्थ व सुगम वातावरण में पोषित हो सके एवं कार्यक्रम में 07 नव नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति दी गई जो की दर्शाता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी रोजगार के प्रति कितने सजग हैं। इसके साथ ही साथ जनपद के 1564 आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 31 मुख्यसेविका को नई जनरेशन स्मार्टफोन दिया गया ताकि उनको कार्य करने में न केवल सुगमता हो बल्कि वह अपना कार्य सुचारू रूप से आसानी से कर सकें। 

 माननीय मुख्यमंत्री जी प्रदेश के सभी वर्ग के नागरिकों की विशेष चिंता रखते हैं और इस सोच के तहत सभी को भविष्य में शासकीय सुविधाएं उपलब्ध हो उन्होंने कहा बच्चों के प्रारंभ में ही आधार और जन्म प्रमाण पत्र बने साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में 9 आधार मशीनें प्रिंटर सहित लैपटॉप परियोजनाओं को उपलब्ध कराए गए हैं।उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की यह दूरदर्शी सोच ही प्रदेश में उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, जिला कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी आदि उपस्थित रहे। रिपोट - शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 

 

 



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना