उत्तराखंड, जनपद उधम सिंह नगर में भ्रमण के दौरान काशीपुर से खटीमा जाते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गदरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। बाईपास मार्ग स्थित बलराम नगर मोड़ पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
इस आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला मौके पर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। वातावरण देशभक्ति के नारों और संगीत की धुनों से पूरी तरह सराबोर हो गया। ढोलबाजों की ताल पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय बना जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लड्डुओं से तौला गया इस अनोखे अंदाज में किए गए सम्मान ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यकर्ताओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। इसके साथ ही गुंजन सुखीजा द्वारा मुख्यमंत्री को पीतल की गदा भेंट की गई, जिसे सम्मान और शक्ति के प्रतीक के रूप में देखा गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार निरंतर जनता के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
वहीं कार्यक्रम में गदरपुर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का गदरपुर आगमन क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। गदरपुर में भी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में नगर के विकास को नई गति मिलेगी।
साथ ही ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने मुख्यमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। यह दर्शाता है कि सरकार की नीतियां जनता तक पहुंच रही हैं और लोग विकास कार्यों से संतुष्ट हैं। हम सभी मिलकर क्षेत्र के विकास को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, काबल सिंह विर्क, सुरेश खुराना, मुनि भुसरी, संजीव अनेजा, ज्योति अरोरा, पूनम ग्रोवर, ममता कश्यप निर्मल नारंग, परमजीत सिंह पम्मा, सुरेश खुराना, अरविंद पाल, कुनाल रस्तोगी, सागर गंडा, रमन छाबड़, सचिन गुप्ता, अश्विनी कुमार, राहुल भाटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग इचार्ज डॉ अरुण कुमार नागपाल 151173860

