EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत विकास परिषद् शाखा बयाना के सर्व सहमति से अध्यक्ष बने उदयभान शर्मा
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    30 Mar 2026 20:38 PM



बयाना-

कस्बे के बजरिया स्थित पार्क रेजिडेंसी होटल में रविवार शाम 6:00 बजे भारत विकास परिषद् के प्रांतीय सेवा दायित्व धारी देवेंद्र शर्मा के सानिध्य में शाखा बयाना के सत्र 2026-27 हेतु वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर उदयभान शर्मा, सचिव पद पर वेदप्रकाश सैनी, एवं वित्त सचिव पद पर मनोज अग्रवाल का चयन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय भारत को जानो प्रकल्प प्रभारी वर्धमान जैन, शाखा समन्वयक हिण्डोन सुबोध जैन, शाखा संरक्षक अशोक गर्ग महिला संयोजक हिंडौन सिटी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष रेणु मिश्रा द्वारा सत्र 2025-26 में हुए विभिन्न सेवा कार्यों का विवरण, सचिव वेदप्रकाश सैनी ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं वित्त सचिव मनोज अग्रवाल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष उदयभान शर्मा ने परिषद् के नवीन दायित्व को ग्रहण करते हुए पूर्ण लग्न एवं निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विनोद सिंघल, नन्नूराम शर्मा, राजेंद्र पाल रावत, मनीष भारद्वाज, लक्ष्मी बंसल, सुनीता आदि के साथ-साथ शाखा परिवार के अन्य सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् योगेश पाराशर द्वारा किया गया। और अंत में रात्रि सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना