गाजीपुर । जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक सुधारों को गति देने वाले शिक्षकों और समन्वयकों को प्रोत्साहित करने के क्रम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपासना रानी वर्मा ने बिरनो ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) पर तैनात एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) मंजीत प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया । जबकि बिरनो खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम के नेतृत्व में (एआरपी) मंजीत प्रताप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में धरारत पर विद्यालयो में परियोजना द्वारा लाई गई , सभी गतिविधियों को धरातल पर सही तरीके से लागू कराने का प्रयास कर सहयोगात्मक कार्य रहा । वहीं बिरनो ब्लॉक क्षेत्र में मिना मंच कार्यक्रम के तहत नोडल अध्यापिका अपराजिता सिंह को उनकी उत्कृष्ट कार्यों के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा द्वारा सम्मानित किया । जबकि मंजीत प्रताप सिंह को यह सम्मान उनके द्वारा बिरनो क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने, शिक्षकों को बेहतर मार्गदर्शन देने और विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए दिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान बीएसए उपासना रानी वर्मा ने उनके समर्पण की सराहना करते हुए , कहा कि मंजीत प्रताप जैसे कर्मठ एआरपी अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं । इस सम्मान समारोह के दौरान ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मौजूद अन्य शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मंजीत प्रताप सिंह को बधाई दी । वहीं शिक्षा जगत के लोगों का मानना है कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से क्षेत्र के शैक्षणिक परिवेश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525
