फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। डी.ए.वी. इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रतापगढ़ में शिक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावुक माहौल के बीच भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। चूंकि अगले दिन अवकाश था, इसलिए उन्हें एक दिन पूर्व ही औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त किया गया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा ने श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य शिक्षकों द्वारा रामायण पुस्तक, डायरी, पेन, वस्त्र सेट, मिठाई सहित विभिन्न उपहार भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया।अपने लंबे सेवाकाल के दौरान श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह एक समयनिष्ठ, अनुशासित और आदर्श शिक्षक के रूप में जाने गए। उनके कार्यों और व्यक्तित्व ने न केवल छात्रों बल्कि सहकर्मी शिक्षकों को भी प्रेरित किया, जिनका अनुकरण सभी करते रहे।विदाई समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण भावुक हो उठा और कई शिक्षकों की आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा सहित मनमोहन सिंह, नागेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत सिंह, सुशील सिंह, कुलदीप सिंह, राफिया खातून, शुभम सिंह, अभिषेक सिंह, संदीप, सुंदर लाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
