फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका नियुक्ति पत्र वितरण, स्मार्टफोन वितरण, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास व आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण का लोक भवन सभागार लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। सजीव प्रसारण का अवलोकन जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दयाराम यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं द्वारा किया गया। इसी क्रम में विकास भवन सभागार मेंं जनपद में 11 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों क्रमशः दिव्या सिंह, पूजा पाण्डेय, काजल सिंह, अर्चना देवी, अर्चना यादव, पुष्पा देवी, रेखा यादव, सरला सरोज, शिखा गुप्ता, रूची शुक्ला व ज्योति को जिलाधिकारी व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय सण्ड़वा चन्द्रिका और बाल विकास परियोजना कार्यालय सदर का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शुभकामना दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा यह नौकरी आपके लिए एक महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी उपयोगिता देश सेवा से लेकर छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को पोषण देने का कार्य आप द्वारा किया जाता है आपके कंधे पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है इसलिए आपको अपने दायित्व का निर्वहन उचित प्रकार करना है क्योंकि यह देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होनें कहा कि इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सुपोषण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
