EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रभु भक्ति और सदाचार में बिताएं जीवन- कथा व्यास प्रेमजी शास्त्री
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 1 1
    30 Mar 2026 18:31 PM



बयाना- उपखंड क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में इन दिनों संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन सुबह 9 बजे बैंडबाजों की धुन पर निकली कलश यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण में धार्मिक उत्साह नजर आया। आयोजन समिति के संरक्षक कैलाश पाराशर ने बताया कि कथा का आयोजन कथा व्यास प्रेमजी शास्त्री के सानिध्य में किया जा रहा है। कलश यात्रा के उपरांत व्यास पीठ से कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों को सरल और भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। कथा व्यास प्रेमजी शास्त्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि मानव जीवन का मूल उद्देश्य ईश्वर भक्ति और सदाचार का पालन है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि सत्य, धर्म और करुणा के मार्ग पर चलने से जीवन सफल होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।
आयोजन समिति के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। जिसका 31 मार्च को पूर्णाहुति के साथ समापन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। तथा क्षेत्रभर के श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस दौरान रामसहाय, भगवानदास शर्मा, शिवचरण, अनिल पाराशर, सियाराम, पप्पू, गोपाल, दिनेश दत्तात्रेय, मुनेश, रवि, रमाकांत सहित अनेक भक्त एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना