EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संघर्ष की सीख, सफलता की मिसाल: डॉ राजीव सिंह के भाई का चयन*
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 54 65
    30 Mar 2026 17:36 PM



 

प्रतापगढ़/रानीगंज/प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS-2024) के घोषित अंतिम परिणाम में भैसोना गांव तहसील रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ के डॉ राजीव सिंह के छोटे भाई प्रतिभाशाली युवा अमित कुमार सिंह ने 152वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर (GST) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके पिता विनय कुमार सिंह हैं। अमित की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई। सीमित संसाधनों और अभावों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा। प्रयागराज में Exam Yug 24 संस्थान से तैयारी प्रारंभ की, दिल्ली में भी अध्ययन किया और अंततः निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की।

अमित की इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। गांव के सभी लोगों में अपार खुशी देखी जा रही है। गांव के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तियों — राजेंद्र बहादुर सिंह, मुन्नू सिंह, दशरथ सिंह, आर.के. सिंह, संतोष सिंह, अनिल सिंह एवं ग्राम प्रधान सोनू सिंह, पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, मुलायम सिंह सहित सभी ग्रामवासियों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए अमित को लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

गांव बना सफलता की नई पहचान: भैसोना गांव पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, जहां कई डॉक्टर बन चुके हैं और इसे “डॉक्टरों की फैक्ट्री” के रूप में जाना जाता है। अब इस गांव से प्रशासनिक सेवा में भी चयन होने लगा है, जिससे गांव की पहचान और भी मजबूत हुई है। विशेष बात यह है कि हर वर्ष इस गांव से कोई न कोई छात्र/छात्रा सरकारी सेवा में चयनित होकर इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

अमित का सफलता मंत्र : अमित कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, नियमित अध्ययन, समय-समय पर खुद को अपडेट करते रहने, परिवारजनों के आशीर्वाद एवं प्रभु की कृपा को दिया। उन्होंने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा “यदि बच्चे लगन और निरंतर मेहनत के साथ पढ़ाई करें, तो परिणाम अवश्य मिलता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, नियमित प्रयास ही सफलता की कुंजी है।”

🔹 डॉ राजीव सिंह ने यह भी कहा “संघर्ष जितना कठिन होता है, सफलता उतनी ही ऊंची होती है। अमित की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में नहीं आ सकती।

🔹 डॉ अरविंद कुमार सिंह, Director Exam Yug 24 ने कहा यदि विद्यार्थी निरंतर मेहनत करते रहें, अपने लक्ष्य से विचलित न हों, सही रणनीति और तकनीक के साथ समय का सदुपयोग करें, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। अमित इसका सशक्त उदाहरण हैं।

🔹 डॉ सोनिया सिंह, Director, नारायण स्वरुप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस ने कहा “अमित की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सही मार्गदर्शन, अनुशासन और मेहनत से गांव का हर युवा ऊंचाइयों को छू सकता है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का दीप है।

अमित कुमार सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव, तहसील और जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता यह संदेश देती है कि “मेहनत, लगन और सही दिशा हो तो कोई भी सपना दूर नहीं होता। रिपोर्ट मनोज सिंह  151008265



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना