-
- श्री मां नगरवाली मंदिर में वार्षिक भंडारा आज, शाम 6 बजे से शुरुआत
- संत कबीर नगर में आस्था का संगम, नगरवाली माता मंदिर में विशाल भंडारा
- भक्तों की उमड़ी भीड़, मेहदावल में धार्मिक आयोजन का उत्साह
- गांव-नगर के सहयोग से भंडारा, हजारों लोगों के लिए भोजन व्यवस्था
- हर साल की परंपरा बरकरार, नगरवाली माता मंदिर में आज विशेष भंडारा
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के मेहदावल से एक धार्मिक और आस्था से जुड़ी खबर सामने आ रही है।
यहाँ स्थित श्री मां नगरवाली मंदिर में हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। आज शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस भंडारे में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह आयोजन रात 11 बजे तक चलेगा, जिसमें हजारों भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था की गई है, जिसे क्षेत्र के ग्रामवासी और नगरवासी मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह भंडारा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और क्षेत्र में आस्था व एकता का प्रतीक बन चुका है।
भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और दूर-दूर से लोग मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। देखे संत कबीर नगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट
20260330123203325136232.mp4
