- खड़गपुर में चुनावी बिगुल, विधायक प्रदीप सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले TMC का शक्ति प्रदर्शन, खड़गपुर में रणनीति तैयार
- खड़गपुर सदर सीट पर सियासी संग्राम तेज, प्रदीप सरकार बनाम दिलीप घोष
- तृणमूल कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास और चुनावी मुद्दों पर जोर
- खड़गपुर में TMC नेताओं का जमावड़ा, चुनावी रणनीति पर मंथन
- चुनाव से पहले खड़गपुर बना सियासी रणक्षेत्र, बड़े नेताओं की मौजूदगी में अहम बैठक
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां 28 मार्च 2026 को विधायक प्रदीप सरकार ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और शहर की प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में खड़गपुर नगर पालिका की चेयरमैन कल्याणी घोष, पार्षद जोहर पाले और बसंती बेरा सहित कई स्थानीय नेता शामिल हुए।
👉 यह प्रेस कॉन्फ्रेंस खास तौर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी।
👉 खड़गपुर सदर सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, जहां प्रदीप सरकार का सीधा मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष से है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहर के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
👉 पार्टी नेताओं ने दावा किया कि विकास के मुद्दों पर जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है और आने वाले चुनाव में वे मजबूती से जीत दर्ज करेंगे।
फिलहाल खड़गपुर की यह सीट राज्य की सबसे हॉट सीटों में शामिल होती जा रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। देखे पश्चिम मेदिनीपुर से सतीश ग्राएँ की रिपोट
20260330072330636211767.mp4
