EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बेटी के जन्म पर समाज सेवी यशपाल ने अस्पताल प्रशासन को भेंट किए दो कूलर
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    29 Mar 2026 19:43 PM



बयाना- उपखंड के गांव नगला झामरा निवासी समाजसेवी यशपाल चौधरी अध्यापक ने साबित कर दिया कि बेटियां बोझ नहीं होती , बता दें यशपाल चौधरी अध्यापक के छोटे भाई सुशील चौधरी की पुत्री का जन्म आज राजकीय हॉस्पिटल में बयाना में सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर हुआ। सुशील चौधरी ने भगवान से बेटी की दीर्घायु की कामना की और कहा कि बेटी का जन्म साक्षात् लक्ष्मी स्वरुप में आगमन है।जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी। तथा मौके पर ही बड़े भाई समाजसेवी यशपाल चौधरी ने इस गर्मी के मौसम में मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए दो कूलर अस्पताल प्रशासन को भेंट किए। तथा सभी वार्ड वासियों को मिठाई एवं फल वितरित किए और बताया कि बेटे भाग्य से होते हैं ,जबकि बेटियां सौभाग्य से होती हैं । PMO इंचार्ज डाॅ. जोगेंद्र गुर्जर जी ने बताया कि लगभग दो साल पहले भी यशपाल अपनी बेटी के जन्मदिन पर अस्पताल को दो कूलर भेंट कर चुके हैं। जिससे पता चलता है कि उनके परिवार में बेटियों को बेटों से बढ़कर माना जाता है और वास्तव में बेटियां घर की रौनक हुआ करती हैं। इस मौके पर जनाना वार्ड इंचार्ज डॉ. साहब सिंह के अलावा अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मी तथा नवजात बेटी के परिवारीजन मौजूद रहे।



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना