फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना देल्हूपुर पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अतुल यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम चांदपुर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से अरविन्द तिवारी उर्फ वीरु तिवारी (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम सडारी खजुरनी का निवासी है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। इस संबंध में थाना देल्हूपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतुल यादव, हेड कांस्टेबल सुनील यादव एवं कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार की प्रमुख भूमिका रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
