EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संतों और भक्तों ने मनाया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का अवतरण दिवस
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 43 65
    29 Mar 2026 19:03 PM




प्रेरणादायी है धर्म, शिक्षा और मानव कल्याण में स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का योगदान-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
संतों के आशीर्वाद से मिलती है जनसेवा की प्रेरणा-हरीश रावत
सेवा के क्षेत्र में जयराम आश्रम का अनुकरणीय योगदान-मदन कौशिक
आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य-स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
हरिद्वार। श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस संत महापुरूषों के सानिध्य में सादगी से मनाया गया। संतों और भक्तों ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को भगवान शिव की प्रतिमा भेंटकर और पुष्पवर्षा कर उन्हें अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी और उनकी दीघार्यू की कामना की।
इस अवसर पर संत समागम का आयोजन भी किया गया। संत समागम की अध्यक्षता करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव ंिसंह महाराज ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का तिलक कर उन्हें अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने के साथ अनेक शिक्षण संस्थानों का संचालन कर शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान कर रहे हैं। धर्म संस्कृति, शिक्षा और मानव कल्याण में उनके योगदान से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को शुभकामनाएं दी। हरीश रावत ने कहा कि संत महापुरूषों से प्राप्त ज्ञान और उनके आशीर्वाद से जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। मदन कौशिक ने कहा कि स्वामी ब्रह्मचारी महाराज के नेतृत्व में श्री जयराम आश्रम सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान कर रहा है। मानव कल्याण में योगदान से सभी को प्रेरणा मिलती है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। भारत माता मंदिर के महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज व निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि युवा संतों को स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के त्यागमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उपस्थित संत महापुरूषों व भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से प्राप्त ज्ञान व उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में संत समाज का आशीर्वाद भी उन्हें निरंतर प्राप्त हो रहा है। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, सूर्यकांत धस्माना, रूड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, रूड़की के पूर्व मेयर दीप शर्मा, हरिद्वार नगर निगम के पूर्व मेयर ने भी स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को शुभकामनाएं दी। आश्रम के ट्रस्टी भगतराम सिंगला, संजय सिंगला, राजेंद्र गर्ग, जयपाल सिंह, सोनी मिश्रा ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत रघुवीर दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत ज्ञानानंद, महंत जमनादास, महंत देवानंद, महंत सूरज दास, महंत महेश पुरी, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, महंत सूर्यांश मुनि, आईडी शर्मा, डा.संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, रविश भटीजा, मकबूल कुरैशी, छम्मन पीरजी, नईम कुरैशी, अयान कुरैशी, गंगाराम आडवाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। रिपोट - मनोज सिंह  151008265



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना