वाराणसी । धर्म की नगरी काशी में भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार श्री संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री हनुमत् सेवा समिति "नेवादा" द्वारा भव्य "श्री हनुमान ध्वजायात्रा" का आयोजन किया जा रहा है। अपने स्थापना के 22वें वर्ष पूर्ण कर 23वें वर्ष में प्रवेश कर रहा यह यात्रा इस बार एक नया इतिहास लिखने को तैयार है। आज आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने यात्रा की तैयारियों और इसकी भव्यता का विवरण साझा किया। इस वर्ष की यात्रा का विशेष आकर्षण 1100 हनुमान भक्तों के हाथों में शोभायमान "गदा" होगा, जो शक्ति और भक्ति का अनूठा प्रदर्शन करेगा। नम में लहराते 5100 लाल केसरिया ध्वज हनुमान जी की दिव्य मौजूदगी का एहसास करायेंगे। भिखारीपुर तिराहा से श्री संकटमोचन दरबार तक के मार्ग पर भक्तों की सुविधा हेतू 250 से अधिक सेवा स्टाल लगाये जायेंगे। यहाँ फल, मिठाई, जूस, छाछ, लस्सी, फलाहार और ड्राईफ्रूट्स का वितरण होगा। डमरुओं की गूंजः यात्रा में 100 से अधिक डमरू वादकों का समूह वातावरण को शिव शक्ति की उर्जा से भर देगा। यह ऐतिहासिक यात्रा 02 अप्रैल 2026 गुरुवार को प्रातः 7.00 बजे भिखारीपुर तिराहे से षोडशोपचार पूजन और भव्य आरती के पश्चात् प्रारम्भ होगा। हजारों भक्त चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना नंगे पाँव श्री संकटमोचन दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। यात्रा में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, चन्दौली, सोनगढ़, गोरखपुर के साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, राजस्थान, और मध्यप्रदेश जैसे 7 राज्यों के लगभग 30,000 से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। समिति के 8 उप कार्यालयों रामसिंहपुर, अदलपुरा, कोनियों, शिवरतनपुर, डॉफी, बजरडीहों और जानकी नगर से भक्तों का जत्था सुंदर झॉकियों के साथ शामिल होगा। इन झॉकियों में रामदरबार शिव-पार्वती और हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगें। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हेतु समिति द्वारा विशेष रूप 501 किलोग्राम शुद्ध देशी घी के लड्डू का भोग तैयार करवाया जा रहा है। "यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि काशी की अटूट आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष हम २३वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य विश्व कल्याण, देश कल्याण, समाज कल्याण, परिवार कल्याण के साथ हनुमान जी के वरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करना है।" पत्रकार वार्ता को अध्यक्ष रामबली मौर्य, कोषाध्यक्ष अजय मौर्य एवं संरक्षक डॉ. सन्तोष ओझा ने सम्बोधित किया। रविन्द्र गुप्ता 151009219
