EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन एवं नारायण कोठी ग्रुप गुरुधाम के संयुक्त तत्वावधान में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    29 Mar 2026 18:52 PM



वाराणसी । वाराणसी के गुरुधाम स्थित होटल नारायण कोठी में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन एवं होटल नारायण कोठी ग्रुप गुरुधाम, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो रोटरी ब्लड डोनेशन बस के माध्यम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय दक्षिणी विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी जी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर गुरुधाम कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि "रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में होटल नारायण कोठी की टीम से अनुराधा जालान जी, संजीव खेमका जी, प्रीति खेमका जी, उपदेश त्रिपाठी जी, सिदेश जिंदल जी एवं प्रीतिका जिंदल जी का विशेष योगदान रहा। वहीं रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की ओर से प्रेसिडेंट सिद्धार्थ जायसवाल जी, नेहा कक्कड़ जी, आकाश कानोड़िया जी, तनीषा कानोड़िया जी, अनुज भार्गव जी, अमित गुजराती जी एवं विनय सेठिया जी का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया ।। रविन्द्र गुप्ता 151009219



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना