फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद कृषि अनाज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किए हैं। इसके साथ ही अब मंडी में अध्यक्ष पद की चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
रविवार को मंडी चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गोयल के समक्ष पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी और अमित गोयल ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इन नामांकन पत्रों के साथ 30 - 30 हजार की चुनाव राशि भी जमा की गई है।
यह यह बताया गया है कि नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार दोपहर 3:00 बजे तक ही रहेगी। रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडी में चुनाव की रणनीति पर विचार व विमर्श शुरू होता नजर आया है।
जयप्रकाश गर्ग और कृपाल सिंह लोधी पहले भी मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। तीनों प्रत्यक्षों ने अपनी अपनी चुनावी तैयारी जोरो से शुरू कर दी हैं।
चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि सोमवार को नाम वापसी के बाद मंडी व्यापारियों से विचार विमर्श कर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा उन्होंने अश्वस्त किया कि मंडी के व्यापार मंडल का चुनाव निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044750
