खबर उत्तर प्रदेश के बलिया के सिकन्दरपुर से है। जहां सिकन्दरपुर थाना गेट से रविवार को एक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया। सिकंदरपुर में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह के नेतृत्व में यह बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर क्राइम सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यह बाइक रैली शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए युवाओं के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा उनके अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य है। कांस्टेबल सुनील शाह ने कहा कि हमने गरीबी देखी है। और मेरा मुख्य उद्देश्य यही है हर घर साक्षर हो महिलाओं की सुरक्षा हो उनका सम्मान हो। उन्होंने अपील किया कि शिक्षा को अपने और महिलाओं के सम्मान को सशक्तिकरण में अपनी भागीदारी जरूर दिखाएं। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260329174244151372834.mp4
202603291742582965282.mp4
20260329174326247304523.mp4
20260329174328950417554.mp4
20260329174329856780862.mp4
20260329174408874787572.mp4
