फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता चौबेपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिया है। पुलिस के अनुसार, जनवरी से मार्च 2026 के बीच करीब ढाई लाख रुपये कीमत के ये मोबाइल ट्रेस किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया।इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने किया, जबकि उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260329172656611254162.mp4
