EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूरनपुर में ऐप्जा का शक्ति प्रदर्शन, पत्रकारों की एकजुटता का कड़ा संदेश
  • 151111271 - RAM CHANDRA 65 76
    29 Mar 2026 15:35 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी पीलीभीत पूरनपुर। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के बैनर तले शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित ईद मिलन समारोह केवल एक औपचारिक मिलन नहीं, बल्कि पत्रकारों के स्वाभिमान की रक्षा का कड़ा शंखनाद बन गया। संगठन के आक्रामक तेवरों ने स्पष्ट कर दिया कि पत्रकारों की अनदेखी करने वालों और कलम पर पहरा बैठाने वालों के दिन अब लद चुके हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से पहुंचे ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी ने अपने ओजस्वी संबोधन से उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि पत्रकार समाज का वह दर्पण है जिसे धुंधला करने की कोशिश करने वालों को संगठन उनकी सही जगह दिखाने में सक्षम है। साथ ही तहसील अध्यक्ष राम निवास कश्यप ने भी पत्रकारों की एकजुटता पर बल दिया। समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के कड़े तेवरों ने प्रशासन और विरोधियों के माथे पर बल ला दिए। उन्होंने मंच से दहाड़ते हुए कहा कि पत्रकार समाज का वह सजग प्रहरी है जो खुद जलकर दूसरों को रोशनी दिखाता है।अगर किसी ने भी हमारे किसी साथी की कलम रोकने या उसे डराने की जुर्रत की, तो ऐप्जा चुप नहीं बैठेगा।प्रशासन यह कान खोलकर सुन ले कि पत्रकारों का उत्पीड़न अब इतिहास की बात हो गई है, अब अगर किसी ने हमारे स्वाभिमान पर उंगली उठाई, तो पूरा संगठन सड़क पर उतरकर ईंट का जवाब पत्थर से देगा और हिसाब चुकता करेगा। पीलीभीत जिले के कई स्थानों से आए कलमकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संगठन की मजबूती का लोहा मनवाया। मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना और जिला संरक्षक राजकुमार श्रीवास्तव ने साझा चेतावनी दी कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। संगठन की इस ताकत को प्रदर्शित करने में मुख्य रूप से सबलू खान (तहसील प्रभारी, पूरनपुर) जिन्होंने कार्यक्रम की कमान संभाली। रुसान अहमद (नगर महासचिव) कलीनगर, लुकमान खान, हनीफ, माधोटांडा, घुंघचाई और जोगराजपुर से भारी संख्या में पत्रकार और सारथी बोर्ड के साथ कई समाजसेवी भी पहुंचे। जहाँ एक ओर ईद की मिठास के साथ आपसी भाईचारा साझा किया गया, वहीं दूसरी ओर पत्रकारों ने अपनी एकजुटता की मुट्ठी भी भींची। वक्ताओं ने साफ संदेश दिया कि अब पत्रकार न झुकेंगे और न रुकेंगे। रिपोर्ट रामचंद्र 151111271



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना