EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

40 साल की महिला को पेंटर से हुआ प्यार
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    29 Mar 2026 15:17 PM



 कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला का इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम संबंध उसके परिवार के लिए बड़ा संकट बन गया। महिला के चार बच्चे हैं। करीब दस दिन पहले वह पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस तक मामला पहुंचा तो थाने में दो घंटे तक पंचायत और बच्चों की गुहार के बाद महिला प्रेमी को छोड़कर घर जाने के लिए राजी हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति और बच्चों के सुपुर्द कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, महिला का संपर्क मानीराम क्षेत्र के 28 वर्षीय युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ। 

धीरे-धीरे यह संबंध प्रेम में बदल गया। महिला के अचानक घर छोड़ने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कुछ दिन बाद सूचना मिली कि महिला पीपीगंज क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही है। शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। बच्चों ने अपनी मां को देखकर घर लौटने की भावुक अपील की लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते की कोशिश की गई। पंचायत के दौरान बच्चों की भावुक अपील और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना