EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संत कबीर नगर में स्वर्णकार समाज की बैठक, एकजुटता पर जोर
Link
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 65 76
    29 Mar 2026 13:19 PM



  • मेंहदावल में समाज की शक्ति दिखाने का आह्वान, लखनऊ समागम की तैयारी
  • राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को लेकर स्वर्णकार समाज हुआ सक्रिय
  • स्वर्णकार धर्मशाला में हुई बैठक, समाज के मुद्दों पर हुई चर्चा
  • लखनऊ में होने वाले सोनार समागम के लिए किया गया जुटान का आह्वान
  • एकता और अधिकार की मांग को लेकर स्वर्णकार समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 

यूपी संतकबीरनगर मेंहदावल में 27 मार्च को भगेलू स्वर्णकार धर्मशाला में स्वर्णकार समाज की बैठक रविंद्र कुमार (चुन्नू वर्मा) की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन खलीलाबाद श्री श्याम सुंदर वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा यह समागन हमारी एकता ताकत और राजनीतिक भागीदारी को दर्शाने का एक बड़ा अवसर है। हमें अपने अनुपात के अनुसार अपनी राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करना, स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करना आईपीसी की धारा 411 -412  परिवर्तित धारा बीएस 317 में पुलिस उत्पीड़न सरकारी लाइसेंस की पुनः जारी करना, स्वर्ण व्यवसायों को सशक्त न्याय दिलाना एवं उन्हें शस्त्र लाइसेंस दिलवाना आदि को देखते हुए इसका समाधान हमें आपको खोजना पड़ेगा आगामी 11 अप्रैल को सोनार समागन जो कि  लखनऊ में होने जा रहा है। उसी के सम्बन्ध में जिले के सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी संख्या बल की ताकत का अहसास कराने हेतु भारी संख्या में चलने का आह्वान किया। क्योंकि जिस समाज के पास अपनी रजनीतिक की चाबी नहीं है वह अपनी परेशानियों का कभी हल नहीं कर सकता अब हमें अपना अधिकार चाहिए यह तभी सभव है जब हम सभी एकजुट होकर खड़े होंगे। बैठक में खलीलाबाद से पहुंचे श्री अरविंद कुमार स्वर्णकार एवं मगहर से मंगल वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया सभा का सफल संचालन श्री कन्हैया वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में प्रदीप कुमार वर्मा, श्री गुरू प्रसाद वर्मा, लालू वर्मा,बहादुर,वर्मा , लक्ष्मीकांत वर्मा ,छेदी वर्मा ,प्रहलाद वर्मा, रवि राज वर्मा, अनिल वर्मा, गौरी शंकर वर्मा, दिलीप वर्मा, मनोज वर्मा, रजनीश, लाल जी सहित तमाम स्वर्ण व्यवसायी की उपस्थिति रही। देखे संत कबीर नगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट 

20260329131233182765212.mp4

20260329131541994585044.mp4

20260329131808908252462.mp4



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना