- रामपुर के ग्रीनवुड स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन, सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी रहे मुख्य अतिथि
- कक्षा 5 के छात्रों को मिला सम्मान, ग्रीनवुड स्कूल में यादगार समारोह आयोजित
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान के साथ संपन्न हुआ ग्रेजुएशन समारोह
- रामपुर में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम
- मेडल और उपाधि पाकर भावुक हुए छात्र, ग्रीनवुड स्कूल में भव्य आयोजन
- मेहनत और अनुशासन का संदेश देकर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बच्चों को किया प्रेरित
यूपी के रामपुर । दिनांक 28 मार्च 2026 को रामपुर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में आज ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर के लोकसभा सांसद श्री मौलाना मोहिबुललाह नदवी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान, जॉइंट डायरेक्टर समीना खान, प्रधानाचार्य नीरज तिवारी, उप प्रधानाचार्य शकील अहमद और ग्रीनवुड स्कूल के समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया इसके पश्चात स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया। इसके पश्चात कक्षा 5 के टॉपर्स और सभी उत्तीर्ण बच्चों को मुख्य अतिथि ने परीक्षा फल के साथ मैडल और उपाधि देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत और अनुशासन का महत्व बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर शाहिद खान तथा प्रधानाचार्य नीरज तिवारी नें भी सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उन्हें आगे भी इसी प्रकार प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि और सभी उपस्थित अभिभावकों को धन्यवाद दिया। यह ग्रेजुएशन सेरेमनी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुई। कक्षा 5 से कक्षा 6 में जाने वाले इन बच्चों के लिए यह बहुत ही भावपूर्ण पल था। अपने पुराने शिक्षकों से बिछड़ते वक़्त सभी बच्चे बहुत भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर ग्रीनवुड स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कक्षा 5 में टॉपर्स बच्चों की सूची - Class 5 A 1-Alviya Hasan 2-Aarabh Gangwar 3-Atharv kumar Class 5 B 1-Ayaan Ahmed 2-Natasha Wajahat 3-Azhar Khan Class 5 C 1-Sadia 2-Zubiya Anas 3-Rehnuma Class 5 D 1-Anirudh Saini 2-Firoz khan 3-Nivya Class 5 E 1-M. Asharib 2-Rida Fatima 3-Umar Afroz देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की रिपोट
20260329020735176666105.mp4
