- शिलान्यास के बाद भी अधूरा अस्पताल, मुंडावर में मरीज परेशान
- अलवर के पेहल गांव में नहीं बना अस्पताल भवन, लोगों में नाराजगी
- अधूरे निर्माण के कारण पुराने भवन में चल रहा इलाज
- सरकारी अस्पताल का काम लटका, ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं
- मुंडावर में अधूरा अस्पताल बना चिंता का विषय, मरीजों को दिक्कत
- शिलान्यास के बाद ठप पड़ा निर्माण, नए अस्पताल का इंतजार जारी
राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर क्षेत्र के पेहल गांव में सरकारी अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही अस्पताल को नए भवन में शुरू भी नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, बड़े उत्साह के साथ अस्पताल भवन का शिलान्यास किया गया था और उम्मीद जताई गई थी कि जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल आमजन को समर्पित किया जाएगा। लेकिन समय बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है।
इसका खामियाजा क्षेत्र के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें अभी भी पुराने भवन में सीमित सुविधाओं के बीच इलाज करवाना पड़ रहा है, जिससे कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। देखे अलवर से संदीप कुमार यादव की रिपोट की रिपोट

20260329012748134865833.mp4