EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के दो दिवसीय मेले में शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान, उत्कृष्ट योगदान की सराहना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 76
    28 Mar 2026 19:47 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेले में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा विभाग की स्टॉल व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता के लिए कई शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्टॉल व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए उप प्रधानाचार्य डॉ. अनीस को जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ के हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र माननीय विधायक सदर श्री राजेंद्र मौर्य के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गए।इसी क्रम में जिला समन्वयक रंजन प्रताप और पटल सहायक अंकित पाण्डेय को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ आर.पी. सरोज के कर कमलों द्वारा प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह और अन्य उपस्थित अधिकारियों की उपस्थिति में वितरित किया गया।इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए अधिकारियों और कार्यालय के पदाधिकारियों ने रंजन प्रताप और अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।यह कार्यक्रम न केवल नव निर्माण की उपलब्धियों को उजागर करने वाला रहा, बल्कि प्रतिभागियों में उत्साह और शिक्षा विभाग के प्रति समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देने वाला साबित हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना