EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वित्तीय जागरूकता के साथ अग्नि आपदा से बचने का दिया मंत्र
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    28 Mar 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। ब्लॉक मांधाता के ग्राम पंचायत चघई पुर में राज्य आपदा मोचन बल से प्रशिक्षित आपदा मित्र और अग्नि सचेतक नमन तिवारी के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को बढ़ते तामपान में विभिन्न प्रकार से लगने वाली आग से बचाव के बारे में जानकारी दी । मौसम परिवर्तन के कारण तापमान के अधिकता के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों फैल रही है । हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा । इसके साथ क्रिसिल फाउंडेशन प्रतापगढ़ के तत्वाधान में सीवीओ के आदेशानुसार महिलाओं को वित्तीय साक्षरता पर जानकारी देते हुए फील्ड कोऑर्डिनेटर नमन तिवारी ने सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी और वित्तीय रूप से अपने आपको संकल्पित होने की बात कही साथ ही फसल पक के तैयार है ,बढ़ते तामपान के कारण किसान के खेत या मेड़ पर बिजली के खंभे से तेज हवा के झोंको से शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बढ़ जाती है और आग लगने की दशा में किसान के द्वारा लगाई गई गेहूं या अन्य फसल जल कर राख हो जाती है । इस तरह की कोई घटना होने पर दमकल विभाग, फायर सर्विस या सम्बन्धित थाना ,कोतवाली को तुरन्त सूचित करे। इस मौके पर शकुंतला देवी खुशबू देवी आशादेवी पूजा देवी गायत्री देवी आदि लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना