फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक गंभीर विद्यालय चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त सईद अहमद (उम्र लगभग 36 वर्ष) पुत्र अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 बोरी गेहूँ, 01 बोरी चावल और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार, 27 मार्च की पूर्व रात्रि में अज्ञात चोरों ने सविलियन विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील सामग्री, गेहूँ, चावल, गैस सिलेंडर, चूल्हा, भगोने, कुकर, थाली-गिलास, अभिलेख, पुस्तकें और खेलकूद सामग्री चोरी कर ली थी। इस पर थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल और सहायक पुलिस अधीक्षक/नगर/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, चौकी प्रभारी मकन्द्रगंज मय हमराह कांस्टेबल हेमन्त कुमार और कांस्टेबल मनोज कुमार ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे अंडरपास रामलीला मैदान के पास अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की पूरी घटना स्वीकार की और बताया कि बरामद गेहूँ और चावल बेचने के लिए रखे थे। अन्य चोरी गई सामग्री के बारे में उसने कहा कि वह नशे में होने के कारण कुछ सामान बेच चुका है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और अपराधियों को सख्त संदेश गया। पुलिस टीम: उ0नि0 राहुल कुमार, चौकी प्रभारी मकन्द्रगंज मय हमराह कांस्टेबल हेमन्त कुमार और कांस्टेबल मनोज कुमार, थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
