EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में अधिवक्ताओं को दिया गया एक दिवसीय ई-कोर्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण, डिजिटल न्याय प्रणाली को बढ़ावा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 76
    28 Mar 2026 19:19 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (JTRI), लखनऊ की निदेशक रेखा अग्निहोत्री के पत्र संख्या 414 दिनांक 20 मार्च 2026 के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय के आदेशानुसार शनिवार को जनपद न्यायालय सभागार, प्रतापगढ़ में अधिवक्ताओं के लिए एक दिवसीय ई-कोर्ट संबंधी कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आयोजित यह प्रशिक्षण ECT (Computer Skill Enhancement Programme) के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य अधिवक्ताओं को न्यायालयों में लागू हो रही डिजिटल प्रणाली एवं ई-कोर्ट सेवाओं के प्रभावी उपयोग के लिए सक्षम बनाना रहा। कार्यक्रम का संचालन अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं नामित नोडल अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के एलएडीसीएस (Legal Aid Defense Counsel System), पैनल अधिवक्ता एवं एमीकस क्यूरी से जुड़े अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एलएडीसीएस चीफ महावीर यादव, अभय सिंह, ज्योति शुक्ला, रजनी गुप्ता सहित एमीकस क्यूरी एवं पैनल अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी, मकरंद शुक्ल, भास्कर पाण्डेय, नुरुल हसन, रामकुमार पाण्डेय, सी.एम. पाण्डेय सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को ई-कोर्ट पोर्टल के उपयोग, वादों की ऑनलाइन स्थिति देखने, डिजिटल फाइलिंग प्रक्रिया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई, तथा न्यायालयों में सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें न्यायिक कार्यों में तकनीक के महत्व और पारदर्शिता एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टम ऑफिसर, सिस्टम असिस्टेंट एवं तकनीकी टीम के सदस्यों—जीतेन्द्र मिश्रा एवं नीलेश कुमार मिश्रा—का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना