EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उदयगढ़ पुलिस ने टेरका फाटक में हुई डकैती कांड का किया खुलासा: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी व दो बाइक बरामद।
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    28 Mar 2026 18:46 PM



टेरका फाटक डकैती कांड का खुलासा: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी व दो बाइक बरामद


आलीराजपुर, ,, उदयगढ़ पुलिस ने टेरका फाटक के पास हुई राहजनी (डकैती) की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो एंड्रॉइड मोबाइल, नकदी राशि और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित करीब 1.17 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 25 मार्च की रात करीब 11.20 बजे फरियादी मुकेश उर्फ मुकाम अपने साथी के साथ जोबट-राणापुर रोड स्थित टेरका फाटक के पास डंपर खड़ा कर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार 07 बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और दो मोबाइल तथा 5000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। सूचना पर थाना उदयगढ़ में मामला दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।
मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जामली केदारनाथ मंदिर रोड पर घेराबंदी कर तीन बालिग और चार विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल, 3500 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल (MP69ZD3356, MP69MD8412) जब्त की।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उदयगढ़ बृजभूषण हीरवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का सफल खुलासा किया।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना