EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर के झारड़ा में रामनवमी पर निकला भव्य चल समारोह
Link
  • 151188310 - SANJAY 54 65
    28 Mar 2026 17:19 PM



मध्य प्रदेश के महिदपुर तहसील अंतर्गत झारड़ा में चैत्र नवरात्रि एवं श्री रामनवमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किए गए। श्री राम मंदिर, कुमावत मोहल्ला से भगवान श्री राम के चित्र को सुसज्जित रथ में विराजित किया गया। साथ ही परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर 1008 श्री उद्धव दास जी महाराज को भी रथ में विराजित कर तीन दिवसीय कथा के समापन उपरांत भव्य चल समारोह निकाला गया।

यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः श्री राम मंदिर पहुंचा, जहां लगभग एक घंटे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कुमावत समाज के सभी जन, मातृशक्ति एवं युवा भक्तगणों ने भजनों का आनंद लिया। नगर में विभिन्न स्थानों पर चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया तथा शीतल पेय की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ अर्जित किया।

चल समारोह में दो रथ, बैंड-बाजे, ढोल की थाप एवं भजनों की प्रस्तुति के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। इसके पश्चात मंदिर के पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा भगवान श्री राम की महाआरती की गई और महाप्रसाद वितरित किया गया। भोजन महाप्रसादी का आयोजन भी कुमावत समाज द्वारा किया गया।

अखंड नव दिवसीय रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद माता बटेश्वरी प्रांगण में हवन एवं यज्ञ सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भी नव दिवसीय रामायण के समापन पर हवन-यज्ञ कर महाप्रसाद वितरण किया गया।

देखे महिदपुर से संजय की रिपोट 151188310

  • महिदपुर के झारड़ा में रामनवमी पर निकला भव्य चल समारोह
  • चैत्र नवरात्रि पर कुमावत समाज द्वारा विशाल धार्मिक आयोजन
  • श्री राम मंदिर से निकली शोभायात्रा, नगर में हुआ भव्य स्वागत
  • तीन दिवसीय कथा के समापन पर झारड़ा में गूंजे भजन-कीर्तन
  • रामनवमी पर रथ यात्रा, हवन-यज्ञ और महाप्रसादी का आयोजन
  • झारड़ा में नवदिवसीय रामायण पूर्णाहुति के साथ हुआ भव्य कार्यक्रम

 

20260328171834928541276.mp4

20260328171858795630828.mp4

2026032817191352158748.mp4



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना