EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमानत पर बाहर आया फर्जी आईपीएस, व्हाट्सएप पर वर्दी वाला फोटो भेजकर मांगता था रंगदारी
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    28 Mar 2026 13:23 PM



पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर निवासी फर्जी आईपीएस शनि शर्मा को जमानत मिल गई है। जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसके तेवर कम नहीं हुए हैं। आरोप है कि उसने देनदारों के उधार दिए गए रुपये मांगने पर उनसे अभद्रता करते हुए जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया है।

 इससे क्षुब्ध पड़ोस के रहने वाले एक मार्ट के प्रबंधक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो माह पहले आरोपी को फर्जी आईपीएस बनकर रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।
पीपीगंज कस्बा निवासी मार्ट के प्रबंधक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते जनवरी माह में आरोपी शनि शर्मा ने खुद को आईपीएस बताते हुए उनसे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उनके मार्ट से 19 हजार रुपये का सामान उधार ले लिया। रुपये मांगने पर टालमटोल शुरू कर दिया।
इस बीच पुलिस ने फरवरी माह में शनि शर्मा को फर्जी आईपीएस बनकर हॉस्पिटल संचालक समेत अन्य लोगों से रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़ा था। एक सप्ताह पहले वह जमानत पर बाहर आ गया।
बीते बुधवार को आरोपी ने मार्ट के प्रबंधक से संपर्क कर घर का सामान भेजने की बात कही। इस पर मार्ट के प्रबंधक ने बकाया रुपये की मांग की। आरोप है कि इससे नाराज शनि शर्मा ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया।

मार्ट प्रबंधक ने आरोपी शनि शर्मा के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 व्हाट्सएप पर वर्दी वाला फोटो भेजकर मांगता था रंगदारी
आरोपी शनि शर्मा पुलिस की वर्दी पहनकर पीपीगंज के एक चिकित्सक, कपड़ा व्यापारी समेत कई लोगों से रंगदारी मांग चुका है। आरोपी पुलिस अधिकारी का रौब दिखाते हुए रुपये और महंगी दवाएं और सामान मंगवाता था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया था।
जमानत पर बाहर आते ही दोबारा हुआ सक्रिय
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। बाहर आते ही उसने दोबारा पुराने तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। उसके इस रवैये से क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग खुलकर उसके खिलाफ बोलने से भी कतरा रहे हैं। मामले में एक और पहलू यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी पहली पत्नी को जेल भिजवाने का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे भी धमकी दे रहा हैं । रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना