फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव के समीप शुक्रवार की शाम तरी इलाके में अचानक झुरमुट में आग लग गई, जिससे गंगवर्ती क्षेत्र का बड़ा हिस्सा धूं-धूं कर जलने लगा। आग की तेज लपटें और उठते धुएं को देखकर आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया, क्योंकि पास ही गेहूं की खड़ी फसल मौजूद थी।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत कैथी चौकी प्रभारी पवन राय को अवगत कराया और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे खेतों तक फैलने से रोक दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती, तो सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर बर्बाद हो सकती थी। आग बुझाने में दमकल कर्मी बब्बन यादव, दिनेश सिंह, सतीश पाल, अनंत गुप्ता सहित ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग किया। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260327201154019365145.mp4
2026032720131035168744.mp4
20260327201637484307145.mp4
20260327201728411628421.mp4
