EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वार्षिकोत्सव और मेले के साथ छितमपुर में संपन्न हुआ भव्य महायज्ञ
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 65
    27 Mar 2026 20:05 PM



कार्यक्रम की शुरुआत नवदिवसीय कलश स्थापना से हुई, जिसके बाद विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न हुआ।
👉 मंदिर के पुजारी डॉ. अवनीश कुमार चौबे ने बताया कि यह आयोजन विश्व में शांति और देश की उन्नति के लिए किया गया।
👉 अनुष्ठान के समापन पर 111 कन्याओं का पूजन किया गया और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन हुआ।
👉 सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे वार्षिकोत्सव के तहत मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
👉 भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र के छितमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम में विश्व शांति एवं भारत की समृद्धि की कामना को लेकर भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान 111 किलो घी से एक यज्ञ कुंड में लगातार चार घंटे तक आहुति दी गई।

मंदिर के पुजारी डॉ. अवनीश कुमार चौबे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नव दिवसीय माता के कलश स्थापना के साथ हुई, जिसके बाद विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व में बढ़ती अशांति को समाप्त करने तथा देश की उन्नति और सुख-समृद्धि के लिए इस महायज्ञ का विशेष आयोजन किया गया। अनुष्ठान के समापन पर 111 कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे वार्षिकोत्सव समारोह का भी भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर परंपरागत मेले का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। कलाकारों ने “मैया हो मोरी नावें ली झलुअवा” जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देखे वाराणसी से लईक आफताब की रिपोट 151166686

20260327200038455618184.mp4

20260327200246892407132.mp4

20260327200307031208654.mp4

20260327200337104641535.mp4



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना