फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बार्षिक परीक्षा फल घोषित मेधावियों को किया गया सम्मानित, छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे विजय , रवि शंकर (सदस्य), राकेश (संस्थापक सदस्य) व विद्यालय के प्रबंधक पवन वार्ष्णेय , एवं प्रधानाचार्य योगेश कुमार शिशोदिया ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें छात्रों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया
विद्यालय के भैया वंश गोयल (कक्षा अष्टम क) ने 94.94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।
कक्षा षष्ठ से भैया निशव कुमार 93.39% प्रथम भैया रोनित चौधरी 90.39% द्वितीय व भैया शौर्य गौड़ 85.18% तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा सप्तम से भैया माधव शर्मा 93.42% प्रथम भैया सूर्य प्रताप सिंह 90.14% द्वितीय व भैया अबान अब्बास 89.00% तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा अष्टम से भैया वंश गोयल 94.94% प्रथम भैया चिराग गर्ग 92.11% द्वितीय व भैया हर्ष शर्मा 90.55% तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा नवम से भैया सक्षम 91.83% प्रथम भैया सागर 86.37% द्वितीय व भैया देव चौधरी 85.79% तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा एकादश से भैया गीत बंसल 93.00% प्रथम बहन अंकिता सिंह 90.53% द्वितीय व भैया अंनन्य वार्ष्णेय 89.47% तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट- सुनील कुमार 151044 750
