EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऋतिक श्रीवास्तव ने प्रतापगढ़ का नाम रोशन किया, फाइनल में चमके—प्लेयर ऑफ द मैच बने
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    27 Mar 2026 19:07 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के उभरते क्रिकेटर ऋतिक श्रीवास्तव ने अयोध्या प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। बाबूपट्टी गांव के होनहार खिलाड़ी ऋतिक ने गोमती थंडर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।अयोध्या स्थित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गोमती थंडर ने गंगा वॉरियर को 45 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे मैच में गोमती थंडर की टीम हर क्षेत्र में मजबूत नजर आई। मैच के हीरो रहे टीम के उपकप्तान ऋतिक श्रीवास्तव, जिन्होंने मात्र 3 ओवर में 24 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते गंगा वॉरियर की टीम संभल नहीं सकी और मैच का रुख पूरी तरह गोमती थंडर की ओर मुड़ गया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ऋतिक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। ऋतिक का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में भी शानदार रहा। उन्होंने 8 मैचों में कुल 17 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। उनकी लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी ने टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऋतिक श्रीवास्तव की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके कोच आदित्य शुक्ला के मार्गदर्शन और पिता राजेंद्र श्रीवास्तव (अधिवक्ता) के सहयोग ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई है। इस जीत के साथ गोमती थंडर ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखते हुए दर्शकों को एक यादगार फाइनल मुकाबला दिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना