EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    27 Mar 2026 18:47 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कस्बा जहांगीराबाद में अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों युवक के सोशल मीडिया अकाउंट से कई वीडियो सामने आए थे, जिनमें वह खुलेआम अवैध तमंचा व कारतूस के साथ उसे लॉक-अनलॉक करता नजर आ रहा था।स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली संजेश कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। साथ ही, उसके आपराधिक इतिहास की भी गहनता से जांच की जा रही है।
एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह का कहना है कि अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर उसका प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना