इटियाथोक/गोंडा । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राधेश्याम राय व श्रीमान क्षेत्राधिकार महोदय सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु नेतृत्व मे मिशन शक्ति / एंटीरोमियो टीम ग्राम विजय गढ़वा पंडित पुरवा सरकांड थाना इटियाथोक आयोजित कर बालिकाओं एवं महिलाओं को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं/बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा पैम्पल्ट्स वितरित किए गए और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
उ.नि. कपिल देव चौरसिया, महिला उपनिरीक्षक पूजा कुमारी, हेड कांस्टेबल स्वामीनाथ मौर्य, आरक्षी रमन वर्मा, कांस्टेबल अमित मौजूद रहे। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी 151051049
