- संत कबीर नगर में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
- जोरवा ग्राम पंचायत में चौपाल, योजनाओं की दी गई जानकारी
- ग्राम प्रधान साधना देवी की अध्यक्षता में चौपाल, मौके पर निस्तारण के निर्देश
- सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगा चौपाल, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं
- आयुष्मान कार्ड से लेकर पेंशन तक, चौपाल में उठे कई मुद्दे
- मेहदावल ब्लॉक में ग्राम चौपाल, अधिकारियों ने सुनी जनता की शिकायतें
यूपी संत कबीर नगर। महिला ग्राम प्रधान साधना देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेहदावल विकासखंड के ग्राम पंचायत जोरवा में ग्राम चौपाल–गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल के दौरान शिवम दुबे ने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है और उनका लाभ भी प्राप्त हो रहा है।
एड़ियों पंचायत संजय कुमार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज संभव है। उन्होंने किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों की क्षति पूर्ति और किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जाएगा । शिवम दुबे ने कहा कि कर्मचारी चौपाल में मौजूद हैं, जो पात्र वंचित लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराएं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार व ग्राम विकास अधिकारी शिवम दुबे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम रतन,राम नाथ पाण्डेय, ग्राम प्रधान साधना देवी, राम अवतार, राम केवट,कतवारु,श्याधमर,के वी सहानी,बच्ची देवी,चन्दा,छिनका देवी,शान्ती देवी ,मिरा यादि ग्रामीण मौजूद रहे।
20260327175721341303141.mp4

20260327175803181141206.mp4