लोकेशन – आलीराजपुर
स्लग – ना हेलीकॉप्टर… ना घोड़ा… ना लग्जरी कार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हो गया बुलडोजर पर सवार!
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.....
एंकर – मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्राम उमराली से एक अनोखी और चर्चा में छाई बारात सामने आई है,जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया,
यहां दूल्हा परंपराओं से हटकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़े या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि बुलडोजर (JCB) पर सवार होकर निकला है,डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बारातियों के बीच दूल्हे की यह एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी,
जैसे ही यह अनोखी बारात आलीराजपुर जिले के उमराली गांव की सड़कों से गुजरी तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हर कोई इस अलग अंदाज़ को अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गया,बारात में शामिल लोग भी पूरे जोश और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए वहीं अनोखी बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। देखे आलीराजपुर से पायल बघेल की रिपोट
20260327165112828143406.mp4
20260327165118469163483.mp4
20260327165128189372168.mp4
2026032716514860537666.mp4
