- प्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा स्नान के दौरान 4 बच्चे बहे, 2 की मौत
- रामनवमी पर दर्दनाक घटना, गंगा में डूबे बच्चे, गांव में मातम
- मांडा क्षेत्र में हादसा: 7 बच्चे गहरे पानी में गए, 2 अब भी लापता
- गंगा घाट पर चीख-पुकार, 2 शव बरामद, 2 की तलाश जारी
- प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मासूमों की मौत से दहला इलाका
- स्नान के दौरान हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राम नवमी के अवसर पर गंगा स्नान करने गए बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर सात बच्चे स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे चार बच्चे तेज धारा में बह गए। काफी प्रयास के बाद दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार बामपुर गांव निवासी मोहित (13) पुत्र दिगविजय, दिव्यांशु (16) पुत्र कमलेश, अमन (9) पुत्र कृष्ण कुमार, कुनाल (12) पुत्र अनिल, निहाल (10) पुत्र अनिल, दीपक (17) पुत्र राजाराम और ऋषभ (10) पुत्र कमलेश शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक सभी बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने मोहित, दिव्यांशु और अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि कुनाल, निहाल, दीपक और ऋषभ तेज धारा में बह गए। काफी मशक्कत के बाद कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि निहाल और ऋषभ की तलाश अभी भी जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी व भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की खोजबीन की जा रही है।
हादसे के बाद बामपुर गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260327160128081401022.mp4
20260327160343518268113.mp4