EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्यार का नाटक, शोषण की साजिश: प्रेमिका के खुलासे से पहुंचा प्रेमी जेल की सलाखों के पीछे
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    27 Mar 2026 19:40 PM



 फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

मीठी बातों से जीता भरोसा, शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया शोषण - अब काट रहा जेल

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ क्षेत्र में फिल्मी लव स्टोरी का दुखद अंत

प्यार में कसमें-वादों की बातें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन सेहरामऊ थाना क्षेत्र के उत्तरी इलाके में कहानी थोड़ी फिल्मी निकली। यहां इश्क का नाटक करते-करते एक प्रेमी, युवक सुधाकर, जेल की हवा खा रहा है। मामला कुछ यूं है कि थाना क्षेत्र के गांव बुधौली निवासी युवक सुधाकर और एक युवती के बीच पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने बड़ी मासूमियत से एंट्री मारी, मीठी-मीठी बातों और झूठे वादों के सहारे युवती का दिल जीता और उसे यकीन दिलाया कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा। इसी भरोसे के चलते युवती उसके झांसे में आती रही और आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाता रहा। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म भी किया। प्रेम प्रसंग के तीन साल बीतने के बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक टालमटोल करने लगा। उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और युवती को धमकी भी दी। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। उसे समझ आ गया कि उसका हीरो किरदार अचानक विलेन बन गया है और अपने ही वादों से मुकर गया है। इसके बाद पीड़ित युवती थाने पहुंची और अपने परिजनों को पूरी कहानी सुनाई। परिजनों के साथ उसने गुरुवार को थाना पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और युवक सुधाकर के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने इश्कबाज प्रेमी सुधाकर को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब साहब सलाखों के पीछे बैठकर अपने झूठे वादों का हिसाब लगा रहे हैं। रिपोट - जियाउल हक खान  151173981



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना