EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टेकारी विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल का घंटों तक किया औचक निरीक्षण , बुनियादी सुविधा से कोसों दूर ।
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 54 65
    27 Mar 2026 14:12 PM



  • टेकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर भड़के विधायक अजय दांगी
  • दवाई, पानी और सफाई की कमी पर विधायक ने जताई नाराजगी
  • अस्पताल में चोरी, गंदगी और लापरवाही उजागर, विधायक असंतुष्ट
  • एम्बुलेंस में स्टेपनी तक नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
  • टेकारी अनुमंडलीय अस्पताल में बदहाल हालात, विधायक ने लगाई फटकार
  • मरीजों को नहीं मिल रहा भोजन और पानी, निरीक्षण में खुली पोल

 

 

बिहार गया टेकारी जहां 

टेकारी के अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार दांगी ने दलीय कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल प्रबंधक ज्योति कुमारी एवं डॉक्टरों से दवाइयों की उपलब्धता और अस्पताल में हुई चार चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधायक नाराज नजर आए।

अस्पताल में पानी की कमी को लेकर भी जब कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, तो विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। एंबुलेंस चालकों ने बताया कि पिछले छह महीनों से किसी भी एंबुलेंस में स्टेपनी (स्पेयर टायर) नहीं है, जिससे समय पर सेवा देना मुश्किल हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि भर्ती मरीजों को तीनों समय भोजन नहीं मिल पा रहा है। शौचालयों में भारी गंदगी पाई गई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों के परिजन बाहर से पानी लाते हुए देखे गए।

औचक निरीक्षण के दौरान विधायक अजय दांगी काफी नाराज दिखे और उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ विधि व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट 

20260327125258359611115.mp4

20260327134031382255301.mp4

20260327134432390746104.mp4

20260327141005754623105.mp4

20260327141038193111720.mp4

20260327141116585570128.mp4



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना