गाजीपुर । बिरनो थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों ने जमकर उत्पाद मचा रखा है , जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है । लगातार हो रही मोटर और बोरिंग सेट की चोरियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है , लेकिन आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में 'मूकदर्शक' बना हुआ है ।
पिछले चार दिनों के भीतर क्षेत्र में चोरी की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं । जानकारी के अनुसार बीरबलपुर (मठिया) गांव निवासी अरुण यादव (पुत्र) स्वर्गीय कमला यादव का बोरिंग सेट चोरी हो गया । वही गुलाल सराय गांव निवासी पंकज यादव (पुत्र) बलिराम यादव और खरभान यादव (पुत्र) रामशकल यादव के भी पंपिंग सेट के मोटर भी चोर उड़ा ले गए ।इन घटनाओं से पीड़ित किसानों ने गुलाल सराय निवासी मनीष यादव (पुत्र) भोला यादव के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है ।
पीड़ितों का आरोप है कि स्पष्ट नामजद तहरीर देने के बावजूद भी अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है । ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि चोर को सफेदपोश नेताओं का संरक्षण प्राप्त है , जिसके दबाव में आकर पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। प्रशासन की इस सुस्ती से चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं ।
जब इस प्रकरण को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया गया , तो उनके बयानों में आश्वासन तो दिखा लेकिन धरातल पर कार्रवाई शून्य नजर आई । वही जब बिरनो थानाध्यक्ष से जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि यह मामला संज्ञान में है , जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा । जबकि कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी (CO) से लिया गया तो उन्होंने कहा कि तहरीर की कॉपी मंगवाई गई है , मामले की गंभीरता को देखते हुए , कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
क्षेत्रीय जनता का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए , सामान की बरामदगी नहीं हुई , तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । नामजद आरोपी के खुलेआम घूमने से ग्रामीणों में पुलिस के इकबाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
20260327100723849388207.mp4

20260327100910612601634.mp4
