फास्ट न्यूज इंडिया
चैनल महाराष्ट्र भंडारा तुमसर आज रामनवमी के पावन अवसर पर तुमसर नगरी पूरी तरह से राममय हो गई! नगर में भगवान राम की झांकियों का विशाल आयोजन किया गया, जिसमें पूरा नगर शामिल हुआ। राजाराम लॉन से निकली गई भव्य रैली ने संपूर्ण नगर का भ्रमण किया और महा गणपति मंदिर में इसका समापन हुआ।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, विधायक, नगर अध्यक्ष, नगर परिषद के सदस्य और विविध पार्टी के कार्यकर्ता सहित सभी सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने रैली का स्वागत किया। विधायक राजू भाऊ कारेमोरे ने कहा, "भगवान श्री राम का आदर्श हमें जीवन में कर्तव्य, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम आपके सभी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाए।"
जगह-जगह महाप्रसाद और पानी की व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। उत्साह भरी भीड़ ने भगवान राम की झांकियों का स्वागत किया, और पूरा वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। पुलिस बंदोबस्त बहुत ही चाक-चौबंद था, जिससे लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। इस आयोजन ने एक बार फिर से तुमसर नगरी की एकता और भक्ति का परिचय दिया। जितेन्द्र पांडेय एस आईं फास्ट न्यूज इंडिया चैनल महाराष्ट्र 151144426
