साहिल हत्याकांड का 24घंटे के अन्दर हुआ खुलासा आलाकत्ल के साथ चार गिरफ्तार।*
गोण्डा
तरबगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी साहिल हत्याकांड का पुलिस ने 24घंटे के अन्दर खुलासा करते हुए आलाकत्ल के साथ चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश में कड़ी कार्यवाही करते हुए तरबगंज पुलिस ने क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन मे बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने साहिल हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी वांछित अभियुक्तगणों को जगदम्बा डिग्री कालेज लोनियन पुरवा सिंहपुर बेलसर गोण्डा रोड से गिरफ्तार कर लिया है।
बतादे की साहिल पुत्र रोज अली मंगलवार की शाम आठ बजे मित्र के घर जन्मदिन की पार्टी में जाने के लिए घर से कहकर निकला था जो रात में घर नही पहुंचा बुधवार की सुबह आठ बजे रोहुआ गांव के पास तालाब किनारे उसका शव मिला था जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई और बृहस्पतिवार को हत्यारोपी चार युवको को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है
कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने
बताया की गांव की एक लड़की से युवक बात करता था जिसकी शादी हो गई उसी से मिलने मंगलवार की रात गया हुआ जहां चार युवको ने डन्डे से मारकर मौत के घाट उतार दिया है।
गिरफ्तार किए गए चारो अभियुक्त
रामशंकर चौहान पुत्र राम प्रसाद चौहान
नानबाबू चौहान पुत्र जगराम चौहान
दिनेश चौहान पुत्र राम बदल चौहान व
रमन उर्फ अंगद चौहान पुत्र स्व0 राम अचल चौहान निवासी ग्राम गजाधर पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा के है।इनके पास से
एक मृतक का मोबाइल व
घटना में प्रयुक्त एक डण्डा बरामद किया गया है।
गिरफ्तारकर्ता टीम में
प्र0नि0 कमलाकान्त त्रिपाठी
व0उ0नि0 अखिलेश यादव
हे0का0 नागेन्द्र यादव,
का0 प्रदीप मौर्या,
का0 रितुराज,
का0 माधवेश तिवारी शामिल रहे। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा
