EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिला कारागार में एक बंदी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    26 Mar 2026 19:58 PM



मथुरा। जिला कारागार में एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और एनडीपीएस एक्ट के तहत निरुद्ध यह बंदी लंबे समय से जमानत न मिलने के कारण मानसिक तनाव में था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 2 बजे की है। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि मृतक की पहचान 57 वर्षीय सुरेश पुत्र मोहन सिंह निवासी महरौली थाना गोवर्धन का निवासी के रूप में हुई और मई 2025 में जिला जेल की बैरक नंबर दो में बंद था। देर रात सुरेश शौचालय गया। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। लगभग 10 मिनट बाद पहरा दे रहे सिपाहियों को संदेह हुआ और अंदर जाकर देखने पर सुरेश अपने लोअर को गेट की कुंडी में बांधकर फंदा बनाकर फांसी लगा चुका था। जेलकर्मियों ने तुरंत उसे नीचे उतरा और जेल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुरेश जमानत न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी। लेकिन 24 मार्च को भी उसका मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सका था। घटना से पहले उसने अपने पिता से फोन पर बातचीत कर नाराजगी जताई थी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट नन्द शर्मा 151170853



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना