फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र वासियों के लिए राहत भरी खबर है। चौबेपुर कस्बे और आसपास के गांवों में जल्द ही पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर गेल इंडिया के अधिशासी निदेशक एच. के. गर्ग ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण किया। सर्वे के दौरान एच. के. गर्ग ने बताया कि चौबेपुर में पहले से सीएनजी पंप संचालित होने के कारण यहां पीएनजी गैस वितरण प्रणाली स्थापित करना अपेक्षाकृत आसान होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए आवश्यक मशीनों और उपकरणों की व्यवस्था शीघ्र ही कर ली जाएगी, जिसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सर्वे के दौरान ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल ने टीम को चौबेपुर कस्बे का भ्रमण कराया। इस अवसर पर गेल इंडिया के जीएम सुशील कुमार, मुख्य प्रबंधक (मार्केटिंग) प्रवीण गौतम, हृदेश कुमार पाण्डेय, शैलेश तिवारी, क्रांति सिंह, धीरज, देवेंद्र, लालजी सोनकर, हवलदार सिंह, वरुण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। लईक आफताब 151166686
